पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. शादियों का सीजन फिर शुरू हो गया है और शादियों की शहनाई भी बजने लगी है। इसी के साथ अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद अहूजा की शादी की खबरें तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक वे 6 और 7 मई को मुंबई में शादी करेंगी। शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। भारत में कई महंगी शादियां हुई हैं जिनके लिए वे पूरी दुनिया में फेमस हो गई थीं। इन शादियों में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के बड़े बेटे सुशांत और छोटे बेटे सीमंतो की शादी चर्चा में रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी में 552 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे।
मैरिज प्लेस- लखनऊ
- दोनों बेटों की शादी 2004 में लखनऊ में हुई थी, जिसमें 552 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे।
- इस शादी में स्पेशल प्लेन से गेस्ट को शादी में लाने की व्यवस्था थी। इसमें क्रिकेटर्स, नेता, मंत्री आदि कई लोग शामिल हुए थे।
- इस शादी में फैशन डिजाइनर रोहित बल और सब्यसाची ने ड्रेस डिजाइन किए थे।
- इस शादी के लिए लखनऊ के सभी बड़े होटल्स बुक किए गए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.