पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो बच्चियों को खूंटी से फांसी पर लटकाकर खुद कुंदे से झूली मां, गृहक्लेश का है मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिंड.   दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुरा में एक मां ने पहले अपनी दो बच्चियों को दीवार पर लगी खूंटी से फांसी का फंदा बनाकर दोनों को लटका दिया। फिर खुद उसी कमरे में पंखे के कुंदे से फंदा डालकर झूल गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना बुधवार की सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। 


दबोह थाना प्रभारी प्रताप सिंह लोधी के मुताबिक ज्ञानपुरा निवासी दीक्षा जाटव (26) पत्नी राजेश ने गृहक्लेश के चलते बुधवार की सुबह नौ बजे अपनी तीन वर्षीय और दो वर्षीय बच्चियों के साथ अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसका पति, सास और ससुर खेत पर कटाई करने गए थे। जब ससुर घर पहुंचा तो बच्चे नजर नहीं आए। बहू के कमरे जाकर देखा तो तीनों फांसी पर झूल रहे थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों शवों को फांसी के फंदों से उतारा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...