पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • After The Incident, The Doctor And The Nursing Home's Staff Escaped From The Spot, The Police Searching For Everyone.

इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, भड़के परिजनों ने नर्सिंग होम में की तोड़फोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले में मंगलवार दोपहर एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मां और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा करना शुरु कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ भी की, वहीं घटना के बाद डॉक्टर और नर्सिंग होम के स्टाफ मौके से फरार हो गए।

 

बच्चे की मौत सुनकर मां को लगा सदमा
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका उत्तरप्रदेश के बलिया से इलाज कराने के लिए बक्सर आई थी। महिला सोमवार देर शाम नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी। मंगलवार सुबह महिला का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला को बताया गया कि उसे मृत बच्चा पैदा हुआ है। नवजात की मौत की बात सुनने के थोड़ी देर बाद महिला की भी मौत हो गई। मृतका के भाई सोनू ने बताया कि बहन उजियार गांव से इलाज कराने आई थी। नर्सिंग होम वालों ने पहले ही पैसा जमा करा लिया था। सुबह बहन की मौत के बाद डॉक्टर समेत नर्सिंग होम के सभी स्टाफ फरार हो गए।


अवैध रूप से चल रह था नर्सिंग होम
घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहा था। यहां पूनम नाम की महिला ऑपरेशन करती थी। पूनम के पास मेडिकल की कोई डिग्री नहीं है। शहर के सिविल लाइंस मोहल्ले में ये नर्सिंग होम संचालित था। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस को नर्सिंग होम सील करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में 3 और मरीज भर्ती थे। घटना के बाद वे सभी अस्पताल से चले गए। पुलिस फिलहाल पूनम और नर्सिंग होम के बाकी स्टाफ की तलाश में जुटी है।

 

खबरें और भी हैं...