पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमेठी. जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार खैराहना गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद में मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। जिस कारण दोनों की मौत हो गई। वहीं, पत्नी और बेटी को बचाने की कोशिश में पति गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर बनाने के विवाद को लेकर सगे भाई जब्बार और शफीक के मारपीट हो गई। जिसके बाद जब्बार की पत्नी अमीना व बेटी आफरीन पर पेट्रोल डालकर आग लगा देने की सूचना है। जिसमें दोनों मां बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
क्या कहना है पुलिस का?
- एसओ फुरसतगंज राजकेसर सिंह ने बताया कि गांव निवासी जब्बार और उसके भाई शफीक में काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गुरुवार को देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। देर रात मौका पाकर शफीक ने जब्बार की पत्नी आमीन (45), बेटी आफरीन (18) को अकेला पाकर उनके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया था।
- उन्होंने बताया कि बचाव में आया पति जब्बार भी बुरी तरह झुलस कर घायल हुआ है। जिसे रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.