पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. इन दोनों बहनों की फोटो कैसी लगी आपको? आप कहेंगे, काफी अच्छी हैं। दोनों बहुत प्यारी लग रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये दोनों बहनें नहीं, बल्कि मां-बेटी हैं। 43 साल की साराह निबलोक 22 साल की बेटी की मां हैं। निबलोक इतनी यंग लगती हैं कि जब भी वो बेटी होली के साथ खड़ी होती हैं तो लोगों के लिए मां-बेटी को आइडेंटिफाय करना मुश्किल हो जाता है। बेटी के दोस्त नहीं करते भरोसा...
- 43 साल की साराह निबलोक तीन बच्चों की मां है। उसकी बड़ी बेटी की उम्र 22 साल है। दूसरी बेटी माइली 20 साल अौर बेटा हार्वे 18 साल का है।
- साराह ने बताया कि कई बार वह बड़ी बेटी के साथ होती है तो लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। जब उन्हें बताया जाता है कि वह सच में मां हैं तो लोग साराह से आईडी दिखाने के लिए कहते हैं।
- होली जब अपने दोस्तों को फैमिली फोटोज दिखाती है तो काेई भी भरोसा नहीं करता कि फोटो में उसकी मां भी है।
- उसके सारे दोस्त होली और साराह को सगी बहनें समझते हैं। कई बार बेटी के दोस्त साराह की इंस्टाग्राम फोटोज की तारीफ करते हैं। लेकिन साराह बताती है कि असल में वाे उनकी बेटी है।
- वहीं, होली ने बताया कि उसकी उम्र के लड़के जब उसके घर आते हैं तो उसकी मां की ही तारीफ करते हैं और उसके चिढ़ाते हैं कि वो अपनी मां जैसी सुंदर नहीं दिखती।
चार साल पहले लिए थे बोटोक्स इंजेक्शन
- साराह जब अपनी उम्र का खुलासा करती है तो वह लोगों के अनुमान से करीब 10 साल कम निकलती है। लोगों को लगता है कि वह काफी प्लास्टिक सर्जरी करवाती है।
- हालांकि साराह ने बीते चार साल पहले हर छह महीने में बोटोक्स इंजेक्शन लिए थे। उसे छोड़कर साराह की ब्यूटी नेचुरल है।
- साराह ने बताया कि हफ्ते में तीन से चार बार लोग मेरे लिप्स के बारे में पूछते हैं। ये पूरी तरह से नेचुरल है।
आगे देखिए, मां-बेटी की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.