पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां को पंखे से लटकते देख बेटी ने पड़ोसन को बुलाया, कहा- आंटी मम्मा ने कुछ कर लिया है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहाली.  मटौर गांव में किराए पर रहने वाली 28 साल की ममता रानी ने सोमवार सुबह अपने पति को खाना खिलाकर ड्यूटी पर भेजा और उसके बाद चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। ममता की दो बेटियां हैं, बड़ी पांच साल की सोनम और 3 साल की छोटी सोनू। ममता ने बेटियों के सामने ही दुपट्टा से फंदा बनाया। मां को फंदे से लटकते देख बेटी सोनम पड़ोस में दुकान करने वाली महिला को बुलाने के लिए भागी। कहा कि ‘आंटी जल्दी चलो मम्मी ने खुद को कुछ कर लिया है’। जब तक महिला मौके पर आती तो ममता फंदे पर लटक चुकी थी। 

 

परिवार 4 दिन पहले ही आए थे यूपी से 

- पति पवन कुमार ने बताया कि वह हरदोई (यूपी) के गांव कलडीपुरां के रहने वाले हैं। वह खुद एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी में ड्राइवर है। चार दिनों पहले ही वे यूपी से वापस मोहाली आए हैं। सोमवार सुबह उसने नाश्ता बनाया और साथ खुद भी खाया। इसके बाद वह ड्यूटी पर चला गया, जिसके बाद ममता ने यह कदम उठा लिया। शोर मचा तो लोगों ने ममता को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

बीमारी के चलते 6 महीने पहले ही करवाया था अबॉर्शन

- यूपी में उनके चाचा ने पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया था। यूपी में आने-जाने व अपनी जमीन छुड़वाने को लेकर उसने अपनी कंपनी से 45 हजार एडवांस लिए थे। इसके बारे में पिछली रात ही ममता को बताया था। इसको लेकर वह काफी परेशान भी हुई थी। कह रही थी कि इतनी ज्यादा रकम वापस कैसे करेंगे और सैलरी से पैसे कटेंगे तो घर का खर्च कैसे चलाएंगे। 

- वह पहले से ही परेशान चली आ रही थी, क्योंकि करीब 6 महीने पहले वह इतनी बीमार हो गई थी कि उसको अबॉर्शन करवाना पड़ा था।  

 

महिला के पेरेंट्स के बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई

- पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति की मानें ताे ममता एडवांस लेने से काफी परेशान थी, लेकिन असल बात क्या है, मृतका के मां-बाप की आकर बता सकते हैं। वे यूपी से निकल चुके हैं और मंगलवार तक पहुंच जाएगे।

- पुलिस ने शव को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है और मृतका के घरवालों को यूपी हरदोई में सूचित कर दिया है। इन्वेस्टिगेशन आॅफिसर ने बताया कि जब तक मृतका के मां-बाप नहीं आ जाते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती।  

खबरें और भी हैं...