पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. एक विवाहिता 18 मई को खून से लथपथ बस्सी थाने पहुंची। महिला के सिर एवं अन्य स्थानों पर चोट आई थी। पीडिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई। पीडिता के भाई ने भी अपनी बहन के ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट लेने के बाद पुलिस ने मामला जयपुर काउन्सलिंग के लिए भेज दिया। ये था पूरा मामला...
पीडिता तुलसी शर्मा के अनुसार, उसकी शादी अप्रैल 2014 में हेमराज शर्मा के साथ हुई थी। शादी के वक्त उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 11 लाख खर्च किए थे। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पिछले दिनों उसके पति हेमराज की दिल्ली मेट्रो में नौकरी लग गई। इसके बाद से ससुराल वाले उससे 21 लाख दहेज और गाडी की मांग करने लगे। दहेज ना देने पर वे उसके साथ मारपीट भी करते थे।
मन्दिर जाते समय की मारपीट
पीडिता के अनुसार, शुक्रवार को वो मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। तभी उसके ससुर रामसहाय, सास, जेठ-जेठानी और देवर विनोद ने लात घूंसों से मीटा। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट भी आई। इसी हालत में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।
भानजों को फोन किया, तब पहुंची अस्पताल
पीडिता ने घर से बाहर निकाले जाने पर गांव में ही रहने वाले अपने भानजो अर्जुन और कृष्ण को फोन पर सूचना दी। वे लोग महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका प्राथमिक उपचार करवा कर उसे थाने लेकर पहुंचे। यहां पीडिता ने पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीडिता के भाई रामजीलाल ने भी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आदतन मारपीट करने का मामला दर्ज कराया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.