पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअलेवा. बिघाना गांव में घरेलू कलह के चलते मंगलवार सुबह एक महिला ने चार बेटियों के साथ कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक के प्रभाव से बेसुध मां-बेटियों को जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने पांचों को पीजीआई रोहतक रेफर किया है।
बेसुध मां-बेटियों की स्थिति गंभीर
- जानकारी के मुताबिक, बिघाना निवासी लगभग 37 वर्षीय सुमन पत्नी कश्मीरी लाल ने घरेलू कलह के चलते करीब 18 वर्षीय बेटी कोमल, 14 वर्षीय काफी, 9 वर्षीय स्नोहा व 7 वर्षीय किरण को कीटनाशक देकर खुद भी पी लिया। कीटनाशक के प्रभाव से पांचों मां-बेटियां गंभीर रूप से बेसुध हो गईं।
- अलेवा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटियों द्वारा कीटनाशक दवा के सेवन करने के मामले में ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। बेसुध मां-बेटियों की स्थिति गंभीर होने के कारण अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.