पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसर एलेक्स फ़र्ग्यूसन डेविड मोएज़ के काम के प्रशंसक रहे हैं
इंग्लिश फ़ुटबॉल क्लब एवर्टन के मौजूदा मैनेजर डेविड मोएज़ मैनचेस्टर यूनाइटेड फ़ुटबॉल क्लब के नए मैनेजर होंगे.
वे 26 वर्षों से दुनिया के सबसे चर्चित क्लबों में से एक मैनचेस्टर यूनाइटेड के सर एलेक्स फ़र्ग्यूसन की जगह लेंगे, जिन्होंने बुधवार को संन्यास की घोषणा की थी.
डेविड मोएज़ एक जुलाई से अपना कार्यभार संभालेंगे. उन्हें सर एलेक्स फ़र्ग्यूसन की सिफ़ारिश पर ही ये भूमिका दी गई है.
अलविदा! कमाल के कोच
मोएज़ पिछले 11 वर्षों से एवर्टन से जुड़े हुए हैं. 50 वर्षीय मोएज़ का एवर्टन के साथ अनुबंध इस सत्र के बाद समाप्त हो रहा था.
गर्वसर एलेक्स फ़र्ग्यूसन ने बताया, \"मोएज़ के नाम पर सर्वसम्मति थी. डेविड बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं. मैं लंबे समय से उनके काम को पसंद करता रहा हूँ. मैंने 1998 में उन्हें सहायक मैनेजर का पद देने की पेशकश की थी. उनके पास वे सभी गुण हैं, जो इस क्लब के मैनेजर के पास होने चाहिए.\"
डेविड मोएज़ ने कहा है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड का मैनेजर नियुक्त किया जाना उनके लिए बड़े गर्व की बात है.
उन्होंने कहा, \"मैं इससे काफ़ी ख़ुश हूँ कि सर एलेक्स ने मेरे नाम की सिफ़ारिश की. उन्होंने जो भी इस क्लब के लिए किया, उसका मैं बहुत सम्मान करता हूँ.\"
एवर्टन ने एक बयान जारी करके मैनेजर के रूप में डेविड मोएज़ के काम की सराहना की और उनका शुक्रिया भी अदा दिया.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.