पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला, ये कैसी भावांतर, किसान नुक़सान में, व्यापारी फ़ायदे में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ कांग्रेस ने भी प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ लगातार प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे शनिवार को बैतूल पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने मंच और ट्वीट के जरिए शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भावांतर को लेकर सरकार बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भावांतर के बावजूद किसान नुकसान में है और व्यापारी फायदे में।

 

सीएम किसान के विकास की बात करते हैं, हालात जस के तस

- कमलनाथ ने लोगों से बात करते हुए शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने किसानों के फायदे के लिए भावांतर भुगतान योजना शुरू की, जिसमें गेहूं और अन्य फसलों को शामिल किया गया। किसानों के विरोध के बाद प्याज और लहसुन को भी बाद में शामिल कर किसानों को बड़ी राहत दी, लेकिन वह राहत कहीं नजर नहीं आ रही है। सरकार किसान के हित में काम करने के दावे तो करती है, लेकिन किसानों की स्थिति जस की तस है। भावांतर के बाद भी किसान को उसकी उपज का लाभी नहीं मिल रहा है। वहीं व्यापरी मौज कर रहे हैं।

 

- कमलनाथ ने मामले में एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा है  'कांग्रेस शुरू से कह रही है कि भावन्तर योजना किसानों के लिए नहीं, अपितु भाजपा समर्थित व्यापारियों के फायदे के लिए बनी है। लेकिन शिवराज सरकार मानने को तैयार नहीं। अब लहसुन के बाद प्याज़ के इस योजना में आते ही प्याज के भाव गिरे। किसान नुक़सान में, व्यापारी फ़ायदे में।

खबरें और भी हैं...