पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. इंदौर ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का सपना पूरा किया है। इसके लिए शहर की जनता और महापौर को नमन करता हूं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पहली बार इंदौर आगमन पर बड़ा गणपति चौराहे पर स्वागत रैली में कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते ही तीन बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। चौथी बार भी बनेगी। इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने हमें 230 सीटों में से 200 पार का लक्ष्य दिया है।
खुली जीप में निकली रैली, इधर विजय नगर में लगा जाम
रात करीब सवा आठ बजे सिंह बड़ा गणपति से खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ जीप पर ही प्रदेश संगठन महामंत्री वीडी शर्मा और विधायक गुप्ता भी थे। 50 से ज्यादा मंच लगाकर स्वागत किया। लसूड़िया से विजय नगर तक विधायक मेंदोला ने 32 मंचों से स्वागत कराया। पंचवटी चौराहे पर युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने बाइक रैली के रूप में अगवानी की, मेंदोला पाटीदार की बाइक के पीछे बैठे थे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा, जिससे वाहन चालक परेशान हुए।
मांगलिया में 51 किलो का हार व सोने से जड़ा मुकुट पहनाया
सिंह का शिप्रा, डकाच्या, राऊखेड़ी, मांगलिया टोलनाका में भी स्वागत किया गया। मांगलिया में विधायक राजेश सोनकर, बलराम मेहता, पप्पू शर्मा, किशन सोनी के नेतृत्त्व में 51 किलो का हार व सोने के मोती जड़ा मुकुट पहनाया।
बड़ा गणपति पर मना जश्न
रैली से पहले बड़ा गणपति पर जश्न मना। रास्तेभर घरों से फूलों की वर्षा की गई। मंच पर ही विधायक महेंद्र हार्डिया, आईडीए अध्यक्ष और रैली संयोजक शंकर लालवानी, बाबूसिंह रघुवंशी, जीतू जिराती, मधु वर्मा, कैलाश शर्मा, गोलू शुक्ला, अजय सिंह नरूका, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.