पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र : सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस विधायक को जेल भेजा

मप्र : सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस विधायक को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र : सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस विधायक को जेल भेजा

न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी के खिलाफ इंदौर के खुड़ैल थाने में 13 दिसंबर 2007 को सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राजनीतिक नेताओं के मामले जल्दी निपटाने के लिए विशेष अदालतों में मामला चलाने के निर्देश के बाद पटवारी पर दर्ज प्रकरण भोपाल की विशेष अदालत में स्थानांतरित किया गया था।
बताया गया है कि पटवारी को 10 अप्रैल को अदालत में हाजिर होना था, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था, मगर वे मंगलवार को जब अदालत जमानत के लिए पहुंचे तो विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह ने उनका आवेदन निरस्त करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पटवारी 24 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहेंगे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...