मप्र भाजपा चुनाव प्रबंध समिति गठित
मप्र भाजपा चुनाव प्रबंध समिति गठित
सिंह के मुताबिक, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश के प्रमुख नेताओं से चर्चा कर समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि समिति में पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री डा़ नरोत्तम मिश्रा एवं लालसिंह आर्य को सह संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, माया सिंह को सदस्य बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत पदेन सदस्य होंगे।
--आईएएनएस