मप्र : राज्यपाल आनंदीबेन अवकाश पर, कोहली को अतिरिक्त प्रभार
मप्र : राज्यपाल आनंदीबेन अवकाश पर, कोहली को अतिरिक्त प्रभार
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अवकाश पर रहने के कारण राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल ओ़पी़ कोहली को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसी वजह से कोहली ने बुधवार को शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने किया।
समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष सीता सरन शर्मा, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, लोकायुक्त न्यायाधीश नरेश गुप्ता तथा उप-लोकायुक्त न्यायाधीश उमेश चंद्र माहेश्वरी, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। राज्यपाल कोहली को शपथ ग्रहण करने के बाद पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
--आईएएनएस