मप्र : जबलपुर में बनती इमारत ढही, 2 मजदूरों की मौत, 17 घायल
मप्र : जबलपुर में बनती इमारत ढही, 2 मजदूरों की मौत, 17 घायल
पुलिस के अनुसार, तिलवारा घाट थाना क्षेत्र में बरगी हिल्स के पास एक बहुमंजिली इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, सोमवार को शाम के समय अचानक इस इमारत की दूसरी मंजिल ढह गई। इसके नीचे 40 से ज्यादा मजदूर दब गए।
जिलाधिकारी छवि भारद्वाज ने संवाददाताओं को बताया कि इस हादसे में दो की मौत हो गई और 17 घायल हुए हैं। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
--आईएएनएस