- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News 1 In The Accounts Of The Farmers Registering Before The Purchase On The Support Price Will Be Sent This Time Promise To Pay In Three Days
समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले पंजीयन कराने वाले किसानाें के खाताें में 1 रु. भेजा जाएगा, इस बार तीन दिन में भुगतान का वादा
पिछले साल गेहूं बेचने के लिए 38 हजार किसानाें ने पंजीयन कराया था इस साल संख्या घटकर 28 हजार हाे गई, वजह अाॅनलाइन भुगतान में देरी
समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले इस बार सरकार किसानाें के खाताें में 1 रू. का भुगतान करेगी। एेसा इसलिए करना पड़ रहा है क्याेंकि पिछले साल समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के बाद भी किसानाें के खाताें में दाे से तीन महीने तक भुगतान नहीं हाे सका था। पिछले साल के हालाताें काे देखते हुए इस साल पंजीयन केंद्राें पर करीब 10 हजार किसानाें ने अपना पंजीयन नहीं कराया। हालांकि किसान द्वारा उपज बेचने के तीन दिन के अंदर ही सरकार उसके खाते में पूरा भुगतान की बात कर रही है। एेसा इसलिए क्याेंकि पिछले साल तकनीकी समस्या के कारण किसानाें काे उपज बेचने के बाद भुगतान के लिए दाे से तीन महीने तक करना पड़ा था इंतजार
इस साल रबी सीजन में समर्थन मूल्य पर खरीदी 25 मार्च से शुरू हाेगी। इसके पहले 1 से 29 फरवरी तक जिले के 64 उपार्जन केंद्राें पर 28 हजार किसानाें ने गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। पिछले साल यह संख्या 38 हजार थी। इस साल पंजीयन केंद्राें पर किसानाें की संख्या कम हाेती देख खाद्य अापूर्ति विभाग काे पंजीयन की तारीख तीन बार बढ़ानी पड़ी लेकिन इसका कम ही असर हुअा। अाॅनलाइन भुगतान में देरी हाेने से इस साल किसान कम संख्या में पंजीयन केंद्राें तक पहुंचे। इधर समर्थन मूल्य खरीदी से पहले कृषि उपज मंडी में गेहूं की बंपर अावक हाे रही है। किसानाें काे नमी वाले गेहूंं के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।
20 तक करेंगे 1 रू का भुगतान
पिछले साल 17 हजार किसानाें ने ही बेचा था गेहूं
पिछले साल पंजीयन कराने वाले 38 हजार किसानाें में केवल 17 हजार ने ही समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्राें पर पहुंचकर गेहूं बेचा था। पिछले साल शासन ने समर्थन मूल्य 1840 रू. प्रति क्विंटल निर्धारित किया था जबकि इस साल प्रति क्विंटल दाम 1925 रू. हैं। प्रति क्विंटल 85 रू. अधिक दाम हाेने पर भी किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने में रूचि नहीं ले रहे हैं।
अारके शुक्ला, जिला खाद्य एवं अापूर्ति अधिकारी
मंडी में 11 दिन में 1.03 लाख क्विंटल खरीदी
कृषि उपज मंडी में 1 मार्च से 11 मार्च तक 1 लाख 2 हजार 158 क्विंटल गेहूं की खरीदी हाे गई जबकि पिछले साल यह अांकड़ा 82 हजार 613 क्विंटल था। याने पिछले साल की तुलना में इस बार अब तक 19,545 क्विंटल गेहूं अधिक खरीदा गया। दाम की बात करंे ताे किसानाें काे नमी वाले गेहूं के दाम भी 1898 रू प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।