पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News 100 Drivers Are Being Charged By Passengers Fare Up To Night No Security Even Guaranteed

अाॅटाे चालक यात्रियाें से वसूल रहे 100 रु. तक किराया, रात के समय सुरक्षा की भी गारंटी नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियाें की सुरक्षा के लिए बनाया गया प्री-पेड बूथ तीन साल से बंद पड़ा है। इसके चलते अाॅटाे चालक यात्रियाें से 75 से 100 रु. तक किराया वसूल रहे हैं। रात के समय ताे यात्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी नहीं है। यातायात विभाग ने इस बंद पड़े बूथ काे दाेबारा चालू करने की तैयारी कर ली है। अाला अधिकारी के अादेश मिलते ही इसका संचालन शुरू हाे जाएगा।

यातायात विभाग ने जनता की सहूलियत के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में तीन साल पहले प्री-पेड बूथ खाेला था। इसके बाद यहां से यात्री 10 से 15 रुपए में गंतव्य तक पहुंच रहे थे। यातायात विभाग द्वारा बूथ से अाॅटाे चालक काे एक पर्ची दी जाती थी, जिसमें उसका नाम, बैच नंबर, अाॅटाे नंबर, यात्री का नाम, माेबाइल नंबर अादि का उल्लेख हाेता था। अगर किसी यात्री का सामान गुम हाेता या उसके साथ काेई घटना हाेती ताे वह पुलिस काे पता चल जाती थी, लेकिन तीन साल से यह सुविधा अचानक बंद हाे गई। अबयहां पर ना ताे अाॅटाे चालकाें द्वारा यात्रियाें से मनमाने किराए पर नियंत्रण है ना ही बदमाशाें पर। यातायात विभाग के अनुसार यहां पर चाैबीस घंटे पुलिस की निगरानी रहती थी ताे बदमाशाें में भी डर था। अब यातायात विभाग ने प्री-पेड बूथ काे दाेबारा शुरू करने की तैयारी कर ली है। अाला अधिकारियाें के निर्देश मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में यहां पर दिन व रात में 50 से अधिक अाॅटाे संचालित हाेते हैं।

यात्रियाें की सुविधा के लिए दाेबारा शुरू करेंगे

बीपी, सलाेकी, डीएसपी, यातायात

रेलवे स्टेशन स्थित प्री-पेड बूथ दाेबारा शुरू हाेगा।
खबरें और भी हैं...