पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pansemal News Mp News 101 Passengers Leave For Tirupati Balaji From The City Residents Bid Farewell

नगर से 101 यात्री तिरुपति बालाजी के लिए रवाना, नगरवासियों ने दी विदाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर से मंगलवार रात में 101 तीर्थ यात्री तिरुपति बालाजी के लिए रवाना हुए। नगरवासियों ने तीर्थ यात्रियों का स्वागत कर विदाई दी।

यात्रा संयोजक लोकेश शुक्ला ने बताया कि संत राजाराम दास महाराज के सानिध्य में भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए 101 यात्री बस से रवाना हुए हैं। इसमें नंदुरबार से बाकी का सफर यात्री ट्रेन से पूरा करेंगे। इसमें तिरुपति बालाजी, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, रामेश्वरम के भी दर्शन करेंगे। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में खुशहाली व अमन शांति की कामना करना है। यह यात्रा का 26वां साल है। व्यवस्था प्रमुख परवीन मराठे ने बताया कि यात्रा 5610 किमी की है। जो 10 दिन में पूरी होगी। यात्रियों को सीएमओ शिवजी आर्य, बाबूलाल खोरी, रामसोनाणे, संजय पटेल, ललित सोनीस, सुधीर दिक्षित, प्रदीप राजपूत, दिनेश महाजन, चेतन राजपूत आदि ने विदाई दी।

तीर्थ यात्रियों को विदाई देते नगरवासी।
खबरें और भी हैं...