- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News 13 Plots And Dilapidated Buildings Cut On 9 Meter Wide Service Road
9 मीटर चौड़ी सर्विस रोड पर काट दिए 13 प्लॉट और तान दी इमारतें
जय दुर्गेश हाउसिंग सोसायटी की संतोषी विहार कॉलोनी की 9 मीटर चाैड़ी सर्विस रोड पर 13 प्लॉट विकसित कर बिल्डिंग खड़ी कर दी गई हैं। रहवासियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर तरुण पिथोड़े से की थी। मामले की जांच एसडीएम गोविंदपुरा मनोज वर्मा को सौंपी गई है। रहवासियों ने बताया कि जय दुर्गे हाउसिंग सोसायटी के सेकंड फेज में संतोषी विहार कॉलोनी बनाई गई थी। इसमें 250 प्लॉट हैं। आरोप है कि सोसायटी में शुरू से विकास के नाम पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। यह गड़बड़ी टीएडंसीपी के नक्शे में वर्ष 1999 में बदलाव कर की गई। जबकि 1997 के नक्शे में 9 मीटर चौड़ी सर्विस रोड दिखाई गई।
रहवासी बीएस पवार ने बताया कि 1993 में वो इस सोसायटी में सदस्य बने थे। यहां पर कुल 250 प्लाॅट काटे गए थे। इस सोसायटी में गड़बड़ी को लेकर 2003 में शिकायत दर्ज कराई थी, उस वक्त की जांच में सहकारिता विभाग ने सोसायटी में गड़बड़ी होना पाया था। लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं की गई थी।
दोबारा शिकायत...अब गोविंदपुरा एसडीएम करेंगे जांच
हाल ही में दोबारा सोसायटी में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर तरुण पिथोड़े को की गई थी। गोविंदपुरा एसडीएम मनोज वर्मा का कहना है कि सोसायटी में गड़बड़ी को लेकर शिकायत मिली है, मामले की जांच के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। साेसायटी में हुई गड़बड़ी को लेकर सोसायटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र गौतम से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन न तो उन्होंने फोन उठाया और न ही मैसेज का जवाब दिया।
हकीकत...2003 में भी रहवासियों ने दर्ज की थी शिकायत
1997 में जो नक्शा था, उसमें 9 मीटर की सर्विस रोड **
1999 में की गई टीएंंडसीपी के नक्शे में गड़बड़ी**
250 प्लॉट हैं संतोषी विहार कॉलोनी में**