पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harsood News Mp News 14 Plots Buyers Said Case Should Be Registered Against Sellers

14 भूखंड खरीददार बोले- विक्रेताओं पर केस दर्ज हों

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आवेदन दिया : हरसूद थाने पहुंचा शासकीय भूमि क्रय-विक्रय का मामला

मुख्यालय के चर्चित खसरा नंबर 111 स्थित शासकीय नाले में भूखंड काटकर बेचने का मामला बुधवार शाम थाने पहुंच गया। इस मामले में 14 भूखंड क्रेताओं ने हरसूद टीआई को संयुक्त आवेदन देकर विक्रेता मुकेश पिता मिश्रीलाल जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने आवेदन के साथ जांच प्रतिवेदन की कॉपी भी प्रस्तुत की है। सरकारी जमीन बेचने के मामले में अब गेंद पुलिस के पाले में है।

नगर के वार्ड क्रमांक 9 निवासी मकसूद पिता हयात खां, मुकेश पिता कमलसिंह, शहीद पिता रफीक खां, रमेश पिता जागेश्वर, इरफान पिता शफी कुरैशी, सलीम पिता अमीर खां, लीलाबाई बेवा परसराम, नरेंद्र पिता रमेशचंद्र की ओर से रमेशचंद्र प्रजापति, रूपचंद पिता धनजी, शमशुद्दीन पिता कलंदर शाह, देवीसिंह पिता जगदीश, चंदर पिता सज्जन, दगड़ू पिता मनोहर तथा इशाक पिता अमीर खां ने शिकायत में बताया मुकेश पिता मिश्रीलाल से छनेरा पटवारी हलका 45 के खसरा नंबर 114/2 कुल रकबा 0.20 हैक्टेयर में से पैकी भूखंड पृथक-पृथक क्रय किए। उक्त भूमि राजस्व अभिलेख में मुकेश जायसवाल के नाम से दर्ज है। इसी रकबे से लगी भूमि खसरा नंबर 111 जो कि घास वाले मद में शासकीय भूमि दर्ज है। हम सभी के साथ विक्रेता जायसवाल ने धोखाधड़ी कर नाले की भूमि पर भूखंड क्रय कर दिए। इस पर हमने मकान निर्माण कर लिया है। हाल ही में 6 मार्च को एसडीएम हरसूद द्वारा हमारे मकान-भवन हटाए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके उपरांत विक्रेता द्वारा अनर्गल बातें की जा रही हैं।

कब्जा हटाने की कार्रवाई की चिंता- क्रेताओं को तहसीलदार हरसूद द्वारा कब्जा हटाने के नोटिस भी तामील कराए जा चुके हैं। इससे भूखंड क्रेताओं में भय व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने कहा विक्रेता जायसवाल द्वारा बताए और सीमांकित भूखंड पर हमने मकान बनाए हैं। गरीब और मजदूर वर्ग के क्रेताओं ने 200 से 300 रुपए वर्गफुट में भूखंड क्रय किए हैं। शासकीय भूमि पर काबिज कराकर विक्रेता जायसवाल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

जांच प्रतिवेदन का अध्ययन करेंगे

नलिन बुधोलिया, टीआई हरसूद

खबरें और भी हैं...