पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News 16 Day Artisans From Far Flung Khadi Market Sold Products Won Prizes

16 दिनी खादी बाजार में दूर-दराज से आए कारीगरों ने बेचे उत्पाद, जीते इनाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अर्बन हाट बाजार में लगा 16 दिनी सिल्क व खादी बाजार का समापन रविवार को हुआ। खादी और गृह उद्योग की वस्तुएं बेचने वालों को पुरस्कृत किया गया। द टैक्सटाइल एसोसिएशन (इंडिया) के वाइस चेयरमैन अशोक वेदा ने कहा खादी ग्रामोद्योग भवन, खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने यह बाजार लगाया। राज्य निदेशक प्रवीर कुमार ने कहा इंदौर में खादी को जो प्रतिसाद मिला, उसे देख तय है कि अगले वर्ष भी यहां खादी बाजार लगाया जाएगा। संयोजक पंकज दुबे ने बताया खादी उत्पादों की बिक्री करने वालों को पुरस्कृत किया गया। लखनऊ के मेघदूत ग्रामोद्योग संस्थान (आशीष उपाध्याय) ने खादी प्रदर्शनी की बिक्री में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खबरें और भी हैं...