पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News 16 Year Old Girl Was Preparing For Marriage Officers Reached To Rage Later They Would Marry Only

16 साल की बालिका के निकाह की थी तैयारी, अधिकारी पहुंची ताे भड़के परिजन, बाद में बाेले- बालिग होने पर ही करेंगे निकाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संताेषी माता वार्ड की बंगाली काॅलाेनी क्षेत्र में परिजन 16 साल की बालिका का निकाह कराने की तैयारी कर रहे थे। 8 दिन बाद यहां विवाह कार्यक्रम हाेना था। महिला बाल विकास विभाग की परियाेजना अधिकारी काे इस बात की जानकारी मिलते ही वह माैके पर पहुंचीं। परिजन काे समझाइश देते ही लड़की अाैर लड़के पक्ष के लाेग उन पर भड़क गए। उन्हाेंने कहा पहले भी क्षेत्र में कई लाेगाें की कम उम्र में शादी हाे गई। उन पर किसी ने काेई कार्रवाई नहीं की, लेकिन हमने सारी तैयारी कर ली। लाेगाें काे दावत का बुलावा दे दिया है। गरीब लाेग हैं। बहुत नुकसान हाेगा। परिजन की बात सुन परियाेजना अधिकारी के साथ ही क्षेत्र के निवृत्तमान पार्षद राजेश यादव ने उन्हें समझाइश दी। तब वे मान गए। अब लड़की की उम्र 18 साल हाेने के बाद ही निकाह करने की बात कही।

लड़की अाैर लड़के पक्ष के लाेग बंगाली काॅलाेनी में ही रहते हैं। बाल निकाह की तैयारी की जानकारी क्षेत्र की अांगनवाड़ी कार्यकर्ता काे मिलने पर उन्हाेंने अपने स्तर पर लड़की के परिजन काे समझाइश देने की काेशिश की थी। परिजन लड़की काे बालिग बताते रहे लेकिन जन्म संबंधी प्रमाण पत्र नहीं बताया। तब कार्यकर्ता ने वरिष्ठ अफसराें काे जानकारी दी। शुक्रवार सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग की परियाेजना अधिकारी पूजा राठाैर अांगनवाड़ी पहुंचीं। जिस लड़की के निकाह की तैयारी चल रही थी, उसकी अंकसूची भी महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला से निकलवा ले अाईं। अंकसूची के अनुसार 21 मार्च काे लड़की की उम्र 16 वर्ष हाेना पता चला। इसी तारीख में उसका िनकाह हाेना था। अधिकारी ने कहा बाल विवाह कराना अपराध है।

-पूजा राठाैर, परियाेजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग

लड़की अाैर लड़के पक्ष काे समझाइश देती परियाेजना अधिकारी पूजा राठाैर अाैर माैजूद कार्यकर्ता।

परिजनों ने अधिकारियों को लिखित में दिया

बाल विवाह कराने वाले के साथ ही इसमें शामिल हाेने वाले पंडित-माैलवी सहित, परिजन, मेहमान ही नहीं बैंड अाैर घाेड़े वाले भी दाेषी माने जाते हैं। परियाेजना अधिकारी की समझाइश के बाद लड़की की मां, पिता, चाची ने पंचनामे में लिखकर िदया कि 18 साल उम्र हाेने पर ही लड़की का विवाह करेंगे। वहीं लड़के की मां ने अपने बेटे की अंकसूची बताई। उसके अनुसार लड़के की अायु 22 वर्ष थी। लड़के पक्ष के लाेगाें ने कहा बालिग हाेने के बाद ही निकाह करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता सिराज बानाे, अाभा अवस्थी सहित अन्य कार्यकर्ता अाैर क्षेत्र के लाेग माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...