- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News 17 Days Have Passed 17 Security Guards 17 Cctv Cameras Have Not Even Found The Theft Of 625 Lakhs
17 दिन बीते...17 सुरक्षा गार्ड, 17 सीसीटीवी कैमरों से भी नहीं मिला 6.25 लाख की चोरी का सुराग
भोपाल| कवर्ड कैंपस में शुमार दानिश हिल्स व्यू में सीमेंट डीलर के सूने मकान से 6.25 लाख की चोरी करने वाले बदमाश अब भी बेसुराग हैं। कॉलोनी में 17 सुरक्षा गार्ड और 17 सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी कोलार पुलिस उन्हें तलाश पाने में नाकाम है।
ये वारदात डीएचवी-2/219, दानिश हिल्स व्यू में रहने वाले 53 वर्षीय उमेश मिश्रा के डुप्लेक्स में हुई थी। उमेश 20 फरवरी को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परिवार समेत जयपुर गए थे। 24 फरवरी को लौटे दरवाजे का सेंट्रल लॉक उखड़ा था। अलमारी में रखे मां के जेवर और 70 हजार रुपए नकद गायब थे। कोलार पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन बदमाशों की धरपकड़ के लिए कोई ठोस कदम आगे नहीं बढ़ाया है।