- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News 1800 Students Could Not Get Certificate Even After One Month
एक माह बाद भी 1800 छात्रों को नहीं मिल सके सर्टिफिकेट**
शीघ्र मिल जाएंगे सर्टिफिकेट
सर्टिफिकेट में कई अतिथियों के साइन होना थे। सर्टिफिकेट भी काफी ज्यादा है, इस कारण देर लग रही थी। हम ने अब साइन करा लिए हैं। शीघ्र ही सर्टिफिकेट बच्चों को प्रदान किए जाएंगे। - एमके सिंह, रजिस्ट्रार, एलएनआईपीई
लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एलएनआईपीई) परिसर में आयोजित मार्च पास्ट और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले 1800 स्टूडेंट्स सर्टिफिकेट के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इस मार्च पास्ट मंे 12 से अिधक स्कूलों के छात्र शामिल हुए थे।
**
परेशान हो रहे हैं
मेरे बेटे ने एलएनआईपीई परिसर में आयोजित मार्च डिस्प्ले में सेंट्रल स्कूल की ओर से भाग लिया था। स्कूल की टीम विजयी रही। अफसरों ने कहा कि सभी बच्चों को जल्द ही सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, लेकिन आज तक सर्टिफिकेट नहीं मिले हैं। एलएनआईपीई के अफसर कहते हैं कि हमने सर्टिफिकेट भेज दिए हैं वहीं स्कूल कह रहे हैं कि सर्टिफिकेट मिले नहीं है। हमने इस मामले की शिकायत कलेक्टर सहित अन्य अफसरों से की है। - रामरूप, अभिभावक