- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News 2 Students Of Bhopal Made Food Testing Device Will Tell Food Is Fresh Or Fresh
भोपाल के 2 छात्रों ने बनाई फूड टेस्टिंग डिवाइस, बताएगी खाना बासा है या ताजा
खाने में मिलावट आजकल कोई बड़ी बात नहीं है, फूड प्रिजर्वेटिव्स का कमाल कहें या फूड इंडस्ट्री के लोगों की चालाकी, वे मौका देखते ही कोशिश करते हैं कि पुराना या बासा खाना भी बिक जाए, तो कोई हर्ज नहीं। कई बार आपने भी महसूस किया होगा कि होटल में खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो जाती है। कई बार होटल्स या रेस्त्रा में बाीस सब्जी या खाने में मसालों का प्रयोग कर परोस दिया जाता है। ऐसे में शहर के लोग खाने की क्वालिटी को लेकर कॉम्प्रोमाइज ना करें और वे ताजा खाना खा सकें, इसके लिए शहर के इंजीनियरिंग स्टूडेंट ताराकांत और आयुष सिन्हा ने एक खास फूड टेस्टिंग डिवाइस तैयार की, जो पल भर में बता देती है कि खना बासा है या ताजा। इस रिसर्च में इनके मेंटर थे डॉ. अमितबोध उपाध्याय और डॉ. विकास पारे। इसके लिए उन्हें पेंटेंट भी मिल चुका है।