पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नप के नोटिस पर 20 सूअर पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मूंदी | नगर में सुअरों की बढ़ती संख्या से लोग त्रस्त थे। वे गली-मोहल्लों में गंदगी करने के साथ लोगों पर हमला भी करने लगे थे। नगर के आसपास के खेतों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। नगर के लोगों की शिकायत पर सीएमओ ने सूअर पालकों को नोटिस जारी कर सोमवार तक का समय दिया था। इसके बाद एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार को पालकों ने करीब 20 सूअर पकड़ नगर से बाहर किए। इन्हें कहां छोड़ा गया यह पता नहीं चल सका। सीएमओ संजय गीते ने बताया नोटिस का अच्छा असर रहा। उन्हें हनुमान मंदिर के पास सुअरों की खोली भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

दो नकलची पकड़े

मूंदी | कन्या हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को उड़नदस्ते ने नकल रह रहे दो विद्यार्थियों को पकड़ा। यह दोनों स्वाध्यायी छात्र थे। यह एग्रीकल्चर विषय के विद्यार्थी हैं। टीम के सदस्य संजीव मंडलोई ने बताया निरीक्षण के दौरान कक्ष 2 व 3 में इन्हें नकल करते पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं...