पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News 20 Vehicles Circling The Service Road Between Three Imli Chouraha Musakhedi Seized

तीन इमली चौराहा-मूसाखेड़ी के बीच सर्विस रोड घेरने वाले 20 वाहन जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मूसाखेड़ी से तीन इमली के बीच ट्रैफिक और नगर निगम की कार्रवाई।

इंदौर | मूसाखेड़ी से तीन इमली चाैराहे के बीच सर्विस राेड पर खड़े हाेने वाले वाहनाें के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने शुक्रवार काे कार्रवाई की। 18 दोपहिया वाहन और दो ट्रेवल्स बसें जब्त कर चालान बनाए। ट्रैफिक डीएसपी बसंत कौल ने बताया कि लंबे समय से मूसाखेड़ी से तीन इमली चौराहे तक ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिल रही थी। इस पर टीम वहां पहुंची। चौहान और बालाजी ट्रेवल्स की एक-एक बसें जब्त कर पांच-पांच हजार रुपए के चालान बनाए। निगम के अतिक्रमणरोधी दल ने तीन इमली ब्रिज के नीचे ठेला, फेरी की दुकान लगाकर मार्ग बाधित करने वालों पर कार्रवाई की।
खबरें और भी हैं...