- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News 20 Will Be Removed From The Temple Of Society On Mother Karma Jayanti
मां कर्मा जयंती पर समाज के मंदिर से 20 को निकालेंगे शोभायात्रा
भोपाल| साहू समाज द्वारा 20 मार्च को मां कर्मा देवी जयंती पर समाज के घोड़ा नक्कास स्थित मंदिर में सुबह 8 बजे पुष्प शृंगार व पूजा होगी। अध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि दोपहर 3 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मंगलवारा, इतवारा, लखेरापुरा, सोमवारा, चौक, जवाहर चौक जनकपुरी होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में महा अारती व भजन-कीर्तन होंगे। दूसरी ओर भेल व कोलार में भी साहू समाज द्वारा जयंती कार्यक्रम अायोजित किए जाएंगे।