पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News 270 Lakh Fraud In The Name Of Activating Debit Card From Scientist

साइंटिस्ट से डेबिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर 2.70 लाख ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी विभाग में पदस्थ महिला साइंटिस्ट से 2.70 लाख रुपए की ठगी हुई। रावजी बाजार टीआई अनिल सिंह चौहान ने गायत्री नगर निवासी शीतल पाठक को 29 फरवरी की दोपहर तीन बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक से जुड़ा हुआ बताया। शीतल से कहा कि आपका डेबिट कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। इसलिए वह तुरंत एक्टिवेट कर लें। फिर आरोपी ने महिला को एक लिंक भेजी। उसे क्लिक करते ही महिला का मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल में तीन मैसेज आए और 2.70 लाख रुपए चले गए। महिला ने तुरंत बैंक जाकर अकाउंट बंद करवाया।
खबरें और भी हैं...