पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News 28 Bed Reserve For Corona Suspects In Hamidia Jp And Aiims

हमीदिया, जेपी और एम्स में कोरोना के संदिग्धों के लिए 28 बेड रिजर्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पतालों में इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं, मास्क उपलब्ध हाेने का दावा

भोपाल डरता नहीं, सीखता है सतर्क रहता है। देश के विभिन्न शहरों में कोरोना वायरस के केस सामने आने के बाद अब शहर के तीन बड़े अस्पताल हमीदिया, जेपी और एम्स अस्पताल ने इससे बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। हमीदिया अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जबकि जेपी में 8 बेड और एम्स में 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। तीनों अस्पतालों में 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाएं और मास्क उपलब्ध हैं।

जेपी और हमीदिया अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी बनाई गई है। पूरे प्रदेश में 349 बेड मरीजों के लिए रिजर्व किए गए हैं। अपर संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं डॉ वीणा सिन्हा के मुताबिक भोपाल समेत प्रदेश के जिला और मेडिकल कॉलेज में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था कराई गई है। रोजाना इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए डॉक्टरों को स्पेशल ट्रेनिंग भी दिलाई जा रही है।

लग्जरी बसों का किराया

स्थान कहां से कहंा किराया पुराना किराया

पुणे-भोपाल 3600 1400 से 1700

मुंबई-भोपाल 3400 1200 से 1500

अहमदाबाद-भोपाल 3100 1100 से 1400

भोपाल से पुणे, मुंबई व अहमदाबाद के लिए भी लगभग इतना ही किराया अभी लग रहा है।

विदेश जा रहे 40 में से 25 लोगों ने कैंसिल करा लिए एयर टिकट

भोपाल | भोपाल से विदेश जाने वाले यात्रियों के 40 में से 25 एयर टिकट पिछले 15 दिनों के दौरान कैंसिल हुए हैं। इनमें कुछ ग्रुप टिकट भी शामिल हैं। चीन, मकाऊ और हांगकांग के टिकट इन दिनों कोई भी नहीं बनवा रहा है। आम दिनों में इन स्थानों के लिए 7 से लेकर 10 तक एयर टिकट बनवाए जाते थे।

कोरोना के कारण विदेश जाने वाले यात्रियों के टिकट कैंसिलेशन की जानकारी लेने पर पता चला कि सबसे ज्यादा बैंकॉक, सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड के एयर टिकट कैंसिल हुए हैं। इन्हीं स्थानों के लिए सबसे ज्यादा यात्री टिकट बनाए जाते हैं।

बैंकॉक, सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड जाने से तौबा

भोपाल डरता नहीं, सीखता है

**

हमीदिया.... यहां 5 वेंंटिलेटर हैं। कोरोना के संभावित मरीजों के लिए यहां बनाए गए वार्ड में 10 पलंग हैं। यहां पर शिफ्टों में 24 घंटे डॉक्टर तैनात किए गए हैं।

जेपी अस्पताल....यहां एक वेंटिलेटर के साथ आइसोलेशन वार्ड में 8 बेड लगाए गए हैं। डॉक्टरों की टीम किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।

यहां करें संपर्क : कोरोना वायरस संबंधी जानकारी के लिए जिगित्सा हेल्थ केयर के कॉल सेंटर 104 पर संपर्क करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह कॉल सेंटर 24 घंटे चालू है।


ट्रेनों में स्थिति फुल: रेलवे स्टेशनों पर भले ही कुछ यात्री मास्क लगाए नजर आ रहे हों, लेकिन होली के त्योहार के कारण अधिकतर ट्रेनें रविवार को भी लगभग फुल ही नजर आईं। मुंबई, दिल्ली, प्रतापगढ़, जयपुर व गोरखपुर जाने और यहां से शुरू होने वाली अधिकतर ट्रेनों में कुछ ही सीटें खाली रही थीं। हालांकि सोमवार को कुछ राहत की संभावना है।


भोपाल, सोमवार, 09 मार्च, 2020 |

2
खबरें और भी हैं...