शिविर में 299 मरीजों का परीक्षण
इंदौर| गुरुतेग बहादुर हॉस्पिटल और लायंस क्लब ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नंदा नगर गुरु तेगबहादुर हॉस्पिटल में किया गया। समाजसेवी डॉ. एसएस उबेजा ने बताया शिविर में 299 मरीजों का परीक्षण कर 75 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। परीक्षण के बाद 22 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीयन किया गया।