पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KAROLI News Mp News 3 Gang Accused Arrested Search For Cheating Bride And A Woman

गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, ठगाेरी दुल्हन व एक महिला की तलाश जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक माह पहले बालसमुद के युवक से शादी के बाद फरार हो गई थी, दो आरोपी जेल में

बालसमुद के एक युवक से एक माह पहले शादी करने और उसी रात फरार होने वाली ठगोरी दुल्हन गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों को कोर्ट पेश करने पर जेल भेज दिया गया। इस मामले के दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है। वहीं ठगोरी दुल्हन व एक महिला आरोपी की तलाश अब भी जारी है।

टीआई संजय द्विवेदी ने बताया संतोष नागराज, महेश यादव, राजू उर्फ जुगनू राणे, राकेश भील, सूरज मानकर व रेखाबाई नागराज ने आरती वर्मा निवासी सेगांव को दुल्हन के रूप में दिखाया। शादी कराने के नाम पर नयानगर बालसमुद के विक्की पिता राजाराम आर्य से 1 लाख रुपए लिए। शादी के बाद रात को ही आरती बहाना बनाकर इन लोगों के साथ भाग गई। ठगी की आंशका में 9 फरवरी को विक्की ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के 3 दिन बाद ही 12 फरवरी को संतोष नागराज निवासी निमगुल व राकेश भील निवासी करोली को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें कोर्ट पेश करने व जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। बुधवार को महेश पिता भगवान यादव निवासी डोंगरगांव कसरावद, जुगनू उर्फ राजू राणे निवासी साईंखेड़ी भीकनगांव और सूरज मानकर निवासी ऊन को पकड़ा गया। इनके पास से 25 हजार रुपए भी बरामद किए गए। आरती व रेखाबाई की तलाश जारी है। टीआई द्विवेदी ने बताया इस गिरोह के प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों के ठगी के इस तरह के मामलों में शामिल होने की आशंका है। कार्रवाई में एसआई भोजराज परमार, आरक्षक तरुण राठौर, प्रवीण सोलंकी, अमित पाल व पूजा शर्मा का सहयोग रहा।

जागरुकता की कमी से हो रही घटनाएं

रुपए लेकर शादी कराना और कुछ दिनों बाद दुल्हन के भागने या किसी रिश्तेदार के साथ ले जाने की घटनाएं बढ़ रही है। टीआई का कहना है कि लोगों की जागरूकता की कमी से इस तरह की घटनाएं हो रही है।

होली पर शराब के साथ गांजा पी लिया, डांस करते समय दम घुटने से मौत

इंदौर | कुंदन नगर में एक युवक की मंगलवार रात मौत हो गई। उसने होली की रात शराब के साथ गांजा पी लिया। कुछ देर सब ठीक रहा, लेकिन दोस्तों के साथ नाच-गाना करते समय अचानक सीने में दर्द उठा। उसने दम घुटने की शिकायत की। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे एमवाय रैफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम शिवा था। उसके जहर खाने की भी बात सामने आ रही है।

जुगनू (बाएं), महेश (बीच में) व सूरज (दाएं) को पकड़ा।
खबरें और भी हैं...