पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sendhwa News Mp News 3 More Accused Arrested For Kidnapping Son Of Shopping Mall Operator And Seeking Ransom

शॉपिंग मॉल संचालक के बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अक्टूबर 2019 में शॉपिंग मॉल संचालक के बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार 5 में से 3 आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया। आरोपियों से कार व एक बाइक भी जब्त की है। मामले में मुख्य आरोपी गोपाल जोशी व एक अन्य अब भी फरार हैं।

एसआई आरके वाजेपयी ने बताया आरोपी शाबाज (31) पिता इस्माइल खान निवासी जोगवाड़ा रोड, वसीम (31) पिता इब्राहिम निवासी मल्हारबाग व महेंद्र (19) पिता शांतिलाल राठौड़ निवासी राम कटोरा को पिपलधार स्थित छोटी बिजासन मंदिर के पास से पकड़ा। तीनों कार एमपी-46-सी-0619 से महाराष्ट्र की तरफ भागने की फिराक में थे। उनके पास से बिना नंबर की बाइक भी जब्त की। तीनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश करेंगे। 22 अक्टूबर की रात आरोपी मोतीबाग चौक स्थित शॉपिंग मॉल संचालक अंकुश गुप्ता का अपहरण कर कार से हिस्ट्रीशीटर गोपाल जोशी के घर ले गए थे। गोपाल ने गुप्ता से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। गोपाल के पिता के कहने पर अंकुश को कुछ घंटे बाद ही छोड़ दिया था। उसी रात अंकुश ने अपहरण व फिरौती मांगने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने गोपाल व उसके 8 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी गोपाल जोशी और महेंद्र माचो अब भी फरार हैं। गोपाल पर एसपी ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है।

खबरें और भी हैं...