पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News 3 On Petrol And Diesel Decreasing But Increased Excise Duty

पेट्रोल-डीजल पर 3 रु. घटते लेकिन एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्यूटी 3-3 रुपए बढ़ाई, लेकिन महंगे नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल

कंपनियां सारा फायदा ग्राहकाें काे देंे ताे 36 रु. सस्ता हाेगा पेट्राेल

{1 जनवरी 2020 को भारतीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4,638 रुपए प्रति बैरल थी।

{14 मार्च काे यह 48.33% घटकर 2,396 रु. प्रति बैरल रह गई।

{ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 8.11% घटकर 76.04 से 69.87 रु. पर पहुंची। डीजल की कीमत भी 7.87% तक ही कम हुई है।

{14 दिन में पेट्रोल का बेस प्राइस 4.79 रु. घटकर 28.18 रु. रह गया है। लेकिन कंपनियों ने 1.88 रु. का ही फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया।

{अगर कंपनियां कच्चे तेल की गिरावट का सारा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाती तो पेट्रोल की कीमत 36 रुपए तक कम होगी।

(तेल के दाम पेट्राेल-डीजल की कीमतें राेज बदलती हैं।)

भास्कर न्यूज . नई दिल्ली | केंद्र ने शनिवार काे पेट्राेल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3-3 रु. बढ़ा दी। स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 2 रु. व राेड सेस में एक रु. का इजाफा किया गया है। पेट्राेल-डीजल की कीमताें में यह 8 साल की सबसे बड़ी वृद्धि है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले तीन माह में 48.33% तक गिर चुकी हैं, लेकिन तेल कंपनियाें ने पेट्राेल-डीजल िसर्फ 8% तक ही सस्ता किया। वहीं, एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम वही रहेंगे। क्योंकि ये वृद्धि कच्चे तेल की कीमतों में कमी से एडजस्ट हो गई। एक्साइज ड्यूटी न बढ़ती तो पेट्रोल-डीजल 3 रुपए सस्ता हो सकता था। शेष पेज 12 पर
खबरें और भी हैं...