पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • DHANORA News Mp News 3 Tables For Children Distributed In 3 Schools Before Leaving For Religious Journey

धार्मिक यात्रा पर रवाना होने से पहले 3 स्कूल में बच्चों के लिए बांटी 30 टेबलें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले वर्ष एकत्रित राशि से तीन स्कूलों में दी गई टेबल

गांव से तिरुपति बालाजी ग्रुप के 60 सदस्य शुक्रवार को तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले दल के सदस्यों ने धनोरा संकुल के 3 स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए 30 टेबलें भेंट की।

ग्रुप के फूलचंद सेन ने बताया पिछले वर्ष यात्रा के दौरान सदस्यों ने करीब 16 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई थी। जन सहयोग अभियान से प्रेरित होकर ग्रुप ने उक्त एकत्रित राशि से स्कूलों के बच्चों के लिए टेबल भेंट करने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्रुप के सभी सदस्यों ने इस वर्ष यात्रा पर जाने से पहले कहा प्रतिवर्ष ग्रुप के माध्यम से सदस्यों द्वारा राशि एकत्रित कर आसपास की प्राथमिक स्कूलों में टेबल सहित शिक्षण सामग्री भेंट की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सदस्यों को रवाना करने के लिए उपस्थित रहे।

तिरुपति बालाजी ग्रुप के सदस्यों ने यात्रा पर जाने से पहले स्कूल में टेबलें भेंट की।
खबरें और भी हैं...