- Hindi News
- National
- Indore News Mp News 30 Thousand Were Demanded In Lieu Of 3 Case On Usurers
3 के बदले मांग रहे थे 30 हजार, सूदखोरों पर केस
इंदौर| विजय नगर पुलिस ने बजरंग मंदिर के पास रहने वाले आरोपी सोनू और राहुल के खिलाफ सूदखोरी का केस दर्ज किया है। फरियादी मालवीय नगर निवासी सूरज खन्ना ने बताया कि उसने आरोपियों से तीन हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। उसे ब्याज सहित चुकाने के बाद भी आरोपी तीस हजार की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर रविवार को आरोपी उसके घर पहुंचे और मारपीट की।