- Hindi News
- National
- Indore News Mp News 325 Objections To The Priority List Of Nine Cooperative Institutions
नौ सहकारी संस्थाअाें की वरीयता सूची पर 325 आपत्तियां
नौ गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं की वरीयता सूची जारी होने के बाद दावे-आपत्तियां आ रही हैं। प्रशासन को अब तक 325 आपत्तियां मिल चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा आपत्तियां भू-माफिया बॉबी छाबड़ा के प्रभाव वाली जागृति संस्था से संबंधित हैं। इस संस्था के लिए 136 आपत्तियां आ चुकी हैं। इसमें पीड़ितों ने बताया है कि उन्हें अब तक जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया है। वरिष्ठ सदस्य होने के बाद भी वरीयता सूची में नाम नहीं आया है। कुछ सदस्यों ने यह भी शिकायत की है कि उन्होेंने संस्था में लगातार किस्तें जमा की। इसकी रसीदें हैं। फिर भी प्लाॅट नहीं मिला। इसी तरह वेदमाता गायत्री संस्था के सदस्यों ने भी कहा कि रसीदें होने के बाद भी उनके प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की गई। सूची में नाम भी नहीं जोड़ा। आदर्श मैकेनिक संस्था के लिए पीड़ितों ने बताया है कि गलत पते पर जानकारी भेजी गई। कुछ जगह राशि कम जमा करने की बात कहकर सदस्यता सूची से बाहर करने की शिकायत की है। नंदगृह, सेंट्रल आॅफिसर्स, क्लासिक, जनकल्याण और शासकीय कर्मचारी संस्था के पीड़ितों ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। ब्रजेश्वरी संस्था को लेकर किसी ने आपत्ति नहीं लगाई है।