लक्ष्यराम महाराज की 38वीं पुण्यतिथि आज
इंदौर| रामद्वारा छत्रीबाग में संत लक्ष्यराम महाराज की 38वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई जाएगी। रामद्वारा ट्रस्ट के रामसहाय विजयवर्गीय ने बताया सुबह 9 बजे रामचरित मानस का अखंड पाठ व रविवार सुबह 9 बजे भजन आरती, रामधुन एवं रामचरित मानस पाठ का समापन होगा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।