पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News 39traffic39 Jam On Everest Too Climbers Set To Conquer Peak Under Flashlight

एवरेस्ट पर भी ‘ट्रैफिक’ जाम: टॉर्च की रोशनी में चोटी फतह करने निकले पर्वतारोही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_काठमांडू | माउंट एवरेस्ट फतह करने वालों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। हालात ये हो गए हैं कि एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की लंबी कतार लगने लगी है। इससे 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर ‘ट्रैफिक’ जाम होने लगा है। दरअसल, आईएफएस ऑफिसर परवीन कासवान ने एवरेस्ट की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर रात की है। इसमें पर्वतारोही टॉर्च की रोशनी में पर्वत पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। एवरेस्ट पर चढ़ने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण लोग जहां-तहां बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए ऑफिसर ने लिखा- ‘रोशनी के सहारे पर्वत पर चढ़ने के लिए साहस चाहिए।’*photocaption*
खबरें और भी हैं...