पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palsud News Mp News 5 Mandi Shops Auctioned For Rs 4822 Lakhs To Be Allotted For 30 Years

48.22 लाख रुपए में नीलाम हुई मंडी की 5 दुकानें, 30 साल के लिए होंगी आवंटित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय कृषि उपमंडी के रेस्ट हाउस में एसडीएम वीरसिंह चौहान व भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी समिति अंजड़ के निर्देशन में मंडी के अधिकारियों ने पांच दुकानों (सैंड्री शॉप) की नीलामी करवाई। नीलामी में 13 लोगों ने भाग लिया। प्रत्येक दुकान का आॅफसेट मूल्य 6 लाख 95 हजार 600 रुपए रखा गया। इस पर लोगों ने बढ़-चढ़कर नीलामी में हिस्सा लिया।

मंडी सचिव एचएस जमरा ने बताया कि पांच दुकानें 48 लाख 22 हजार रुपए में नीलाम हुई। दुकानों को स्ववित्तीय योजना के अंतर्गत भूमि व संरचना अधिनियम 2009 के अनुसार व्यापारियों को 30 साल के लिए आवंटित की जाएगी। दुकान नंबर एक 9 लाख 5 हजार में अन्नपूर्णा इंटरप्राइजेस, दुकान नंबर दो 9 लाख 51 हजार रुपए में मनिंदर जायसवाल, दुकान नंबर तीन 9 लाख 65 हजार रुपए में मुकेश शांतिलाल जायसवाल, दुकान नंबर चार 9 लाख 61 हजार में संजय चितावले व दुकान नंबर पांच की उच्चतम बोली 10 लाख 40 हजार की लगाकर मोहन चितावले ने ली। नीलामी में बीडी राठौर एसडीओ मंडी बोर्ड, अशोक नरगांवे सब इंजीनियर, किशनलाल शिंदे मंडी उप निरीक्षक, संजय डावर, अनिल अग्रवाल, कन्हैया अवास्या, मनोहर जायसवाल, रतन कामरेड, गिरीश जायसवाल, सरदार चौहान, प्रकाश राठौड़ व अन्य मौजूद थे।

दुकानों की नीलामी में मौजूद ग्रामवासी और अधिकारी।
खबरें और भी हैं...