- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News 5 New Cases Of Corona Now 45 Delhi High Court Said Do Not Go To The Crowd On Holi
कोरोना के 5 नए केस, अब 45दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- होली पर भीड़ में न जाएं
नई दिल्ली | देश में सोमवार को कोरोनावायरस (काेविड-19) के पांच नए केस मिले। दो पुणे, एक-एक दिल्ली, उप्र, केरल में मिला। इन्हें मिलाकर देश में अब कुल 45 मरीज हो गए हैं। सरकार ने ऐलान किया कि देश के किसी भी बंदरगाह पर विदेशी क्रूज जहाजों को 31 मार्च तक नहीं ठहरने दिया जाएगा। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि लोग होली पर भीड़ में जाने से बचें। इधर, ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए देर रात वायसुना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रवाना कर दिया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी कि दुनिया में तेजी से महामारी बनकर फैल रहा कोरोनावायरस अब असली खतरा बन गया है। इस निपटना ही होगा। अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में पहला मौका होगा, जब महामारी को काबू किया जाएगा। संगठन ने कहा कि चीन में सामने आए मामलों में से 70 फीसदी लोग स्वस्थ हो गए हैं। शेष | पेज 12 पर