- Hindi News
- National
- Indore News Mp News 5 New Patients From Kerala 3 Suspects Returned To Indore From Usa Malaysia Admitted To Myh
केरल के 5 नए मरीज; अमेरिका, मलेशिया से इंदौर लौटे 3 संदिग्ध एमवायएच में भर्ती
{अरुणाचल में विदेशियों के आने पर रोक
देश में रविवार को काेराेनावायरस (कोविड-19) के 6 नए मामले सामने आए। पांच मामले केरल में मिले, जिनमें से तीन मरीज हाल ही में इटली से लौटे थे। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है। इस बीच, अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विदेशी यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेशियों को यहां आने के लिए प्रोटेक्टेड एरिया परमिट (पीएपी) लेना होता है, जिस पर पाबंदी लगा दी गई है। इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक तीन लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति संदिग्ध है। पहला संक्रमित 105 लोगों के संपर्क में आया था, दूसरा 168 और तीसरा 64 लोगों के संपर्क में आया था। सभी 337 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है और इनके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उधर, लद्दाख में ईरान से लौटे बुजुर्ग की मौत हो गई है। उसमें कोराेना के लक्षण पाए गए थे।
संक्रमण फैले जहाज को न्यूयॉर्क में ठहरने की मंजूरी
कोविड फैले अमेरिकी जहाज को न्यूयॉर्क ने अपने बंदरगाह पर ठहरने की अनुमति दे दी है। इसके बाद शहर में इमरजेंसी लगा दी गई। कोविड 30 राज्याें में फैल चुका है, जिससे 19 मौतें हुई हैं।
{लद्दाख में ईरान से लौटे बुजुर्ग की मौत
{इटली में एक ही दिन में 133 की मौत
कोलकाता एयरपोर्ट पर पूरा परिवार सतर्क दिखा।
इटली में 1.6 करोड़ लाेगों को अलग-थलग किया, यह कुल अाबादी का 25%
मंगलुरू पोर्ट ने पनामा का झंडा लगे क्रूज को ठहरने की इजाजत नहीं दी
पनामा का झंडा लगे एक क्रूज शिप को मेंगलुरू पोर्ट के अधिकारियों ने ठहरने की इजाजत देने से मना कर दिया है।
{उत्तराखंड में सभी स्कूल बंद कर दिए।
{दाेहा से अमेरिका होते चेन्नई पहुंचे 15 साल के लड़के को निगरानी में रखा।
{अरुणाचल में फेसबुक पर कोराेना की अफवाह फैलाने वाले युवक पर केस दर्ज।
इंदौर : 14 सैंपल भेजे, 10 की रिपोर्ट निगेटिव
इंदाैर में काेराेना संक्रमण के संदेह में तीन लाेगाें काे एमवायएच में भर्ती कराया गया है। तीनाें ही हाल ही में विदेश से लाैटे हैं। इनमें एक 39 वर्षीय पुरुष अाैर 34 वर्षीय महिला 6 मार्च काे ही अमेरिका से लाैटे। जबकि एक 30 वर्षीय युवक 28 फरवरी काे मलेशिया से लाैटा है। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इन तीनों मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए है। इन्हें मिलाकर अब तक 14 मरीजों के सैंपल भेजे गए है। इनमें से 10 मरीजों की रिपोर्ट मिल चुकी है। सभी निगेटिव आई हैं।
इटली में संक्रमण के चलते उत्तरी इटली को लॉकडाउन कर करीब 1.6 करोड़ लोगों को अलग-थलग रखा गया है। यह उसकी कुल आबादी का 25% से ज्यादा है। पिछले सप्ताह सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को 10 दिन के लिए बंद करने की घोषणा की थी। सरकार ने इन उपायों को 3 अप्रैल तक लागू रखने का आदेश दिया है। इस बीच, देश में एक दिन में 133 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 366 पहुंच गया है
{ ईरान में 49 अौर मौतें हो गईं। वहां अब तक 194 मौतें हो चुकी हैं। {चीन ने बीजिंग में 19 अप्रैल से होने जा रहे 10वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह स्थगित किया। {यहां क्वरैंटाइन सेंटर में तब्दील होटल के ढहने से 10 की मौत हो चुकी है। {दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामले सबसे कम दर पर पहुंच गए हैं।