पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 से हटेगी 50,000 रु. निकालने की लिमिट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यस बैक: 75% शेयर 3 साल के लिए लॉक हुए


मुंबई| यस बैंक ने सभी शेयरधारकों के 75% शेयर 3 साल के लिए लॉक इन अवधि में डाल दिए हैं। इस बीच एसबीआई के सीएफओ और डिप्टी एमडी रहे प्रशांत कुमार को यस बैंक का नया सीईओ बनाया गया है।


एजेंसी | नई दिल्ली . यस बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार शाम 6 बजे से 50 हजार रुपए तक निकासी सीमा की पाबंदी हट जाएगी। यह पाबंदी 5 मार्च को लगी थी, जो 30 दिनों के लिए थी। सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता को गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुनर्गठित बैंक की अधिकृत पूंजी 6200 करोड़ रुपए होगी और इसके शेयर का मूल्य दो रुपए होगा। एसबीआई 7250 करोड़ रुपए से 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा।
खबरें और भी हैं...