पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News 51 Applications For Civil Services Examination Rejected Chance To Improve By 19 March

सिविल सेवा परीक्षा के 51 आवेदन रिजेक्ट, 19 मार्च तक सुधार का मौका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए आवेदनों का स्टेटस जारी किया है। आयोग ने 51 आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं। वे 51 आवेदन किन उम्मीदवारों द्वारा किए गए थे और उनकी ट्रांजैक्शन आईडी क्या थी, इसकी पूरी लिस्ट आयोग द्वारा जारी की गई है। आयोग ने कारण भी बताया है कि इन 51 उम्मीदवारों के आवेदन क्यों रिजेक्ट किए गए हैं। यूपीएससी ने यह भी कहा कि सभी कैंडिडेट्स अपने पैमेंट स्टेट्स को जरूर चेक कर लें।

इस संबंध में यूपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आयोग को इन 51 उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए आवेदन शुल्क- 100 रुपए का कन्फर्मेशन संबंधित बैंक से नहीं मिला है।

उपाय: जिनके आवेदन रिजेक्ट हुए है, वे 10 दिनों के अंदर 19 मार्च 2020 तक शुल्क जमा करने का सबूत (वास्तविक दस्तावेज की हार्डकॉपी) स्पीड पोस्ट के जरिए अंडर सेक्रेटरी संघ लोक सेवा आयोग, एग्जामिनेशन हॉल बिल्डिंग, हॉल नंबर - 2 फ्लोर , 4 धौलपुर हाउस शाहजहां रोड नई दिल्ली पर भेज सकते हैं।

खबरें और भी हैं...