पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News 55 Women With Nari Shakti Samman Made On Women39s Rights In Nawaz Kailar

55 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा काेलार में महिला अधिकारों पर बनाए चित्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृत्युभोज-दहेज प्रथा बंद करने, बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का लिया संकल्प

सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था महिला प्रकोष्ठ ने रविवार को मानस भवन सभागार में समाज की 55 महिलाओं को 11 विभिन्न श्रेणियों में नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। संयोजिका किरण संजर ने बताया कि मृत्युभोज व दहेज प्रथा बंद करने, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें कागज का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया गया। दूसरी ओर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मैनासुंदरी संभाग द्वारा कैंसर के प्रति जागरुकता लाने माही भजनी, प्रीति जैन और सेवाकार्य के लिए अपना घर संस्था की माधुरी को सम्मानित किया। वहीं, गुफा मंदिर में क्षत्रिय खंगार समाज ने 30 महिलाओं को सम्मानित किया।

महिलाओं ने निकाली रैली

पर्यावरण बचाने के संदेश के साथ सेल्फ हेल्प ग्रुप की 300 महिलाओं ने हथाईखेड़ा पठार से आनंद नगर तक रविवार दोपहर रैली निकाली। लोगों को कपड़े के थैले भी बांटे। इधर, संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पिंक रोशनी से जगमगाया। यहां महिला कर्मचारियों के सम्मान में कार्यक्रम भी हुआ।

एसबीआई अधिकारी संघ

एसबीआई अधिकारी संघ द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मप्र-छग की महिला अफसरों ने भाग लिया।

कोलार में बनाए चित्र

वर्ल्ड विजन इंडिया, तेजस्व नागरिक स्वर व क्रियाशीलता समिति कोलार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 100 महिलाओं ने महिला अधिकार पर चित्र बनाए।

दिगंबर जैन समाज

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

कायस्थ समाज

कायस्थ समाज द्वारा मानस भवन में आयोजित सम्मान समारोह में महिलाओं के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस दौरान नारी शक्ति सम्मान से 55 महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें संकल्प भी दिलाए गए।

खंगार समाज

गुफा मंदिर में खंगार समाज ने स्वयं के बल पर अपना परिवार चलाने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस... संगठनों और समाजों के हुए सम्मान समारोह

खबरें और भी हैं...