पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News 68 Year Old Tantric And 72 Year Old Fellow Sacrificed A Young Man In The Greed Of Buried Wealth

गड़े हुए धन के लालच में 68 साल के तांत्रिक अाैर 72 साल के साथी ने युवक की बलि ले ली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तंत्र-मंत्र के लिए ले गए जंगल, अाराेपी बाेले-शरीर में बाहरी हवा अाने पर उत्तम ने खून मांगा ताे हमने सिर पर पत्थर पटक दिया

उदय नगर थाना क्षेत्र के गाेलाघाट बीट के गाेल पहाड़िया के जंगल की खाई में मिली युवक की लाश के मामले में चाैंकाने वाला खुलासा हुअा। युवक की हत्या गड़ा हुअा धन निकालने के लिए की गई थी। हत्या करने वाला 68 वर्षीय तांत्रिक अाैर उसका 72 वर्षीय साथी था। उम्र के इस पड़ाव पर धन का इतना लालच अाैर अंधविश्वास चाैंकाता है। पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर लिया है। उन्हाेंने अपना जुर्म कबूल लिया।

ग्रामीण एएसपी नीरज चाैरसिया ने बताया 28 फरवरी काे युवक की लाश मिली थी। लाश तीन-चार दिन पुरानी थी। पाेस्टमार्टम इंदाैर के एमवाय अस्पताल में किया गया। शिनाख्त उत्तम पिता प्रेमा पंवार (45) निवासी नर्सरी धावली थाना लसूड़िया जिला इंदाैर के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

बंगाल में देखी तंत्र विद्या जंगल में अाजमाई, बोलेे- उत्तम काे बचाने के लिए पत्थर मारा


साथी अाराेपी माखन

मुख्य अाराेपी राधेश्याम

उत्तम पंवार

खटिया बुनाई करने का कहकर निकला था घर से उत्तम

टीअाई पंकज द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम जांच के लिए उत्तम के घर पहुंची ताे परिजनाें ने पुलिस काे बताया-उत्तम 24 फरवरी काे घर से उनके साथ काम करने वाले राधेश्याम यादव उर्फ बाबा (68) निवासी बजरंग नगर कांकड़ थाना लसुड़िया जिला इंदाैर के घर खटिया बुनाई करने का कहकर निकला था। इसके बाद से ही उत्तम घर नहीं लाैटा। पुलिस ने राधेश्याम से पूछताछ की ताे उसने कहा कि वह मेरे यहां नहीं है। रही बात मेरे यहां खटिया बुनाई करने के लिए अाने की ताे अाप देख लाे मेरे यहां ताे खटिया ही नहीं है। राधेश्याम की उम्र देखकर भी पुलिस काे पहले किसी प्रकार की शंका नहीं हुई। बाद में पुलिस ने जब कंपेल में दुकानाें के सीसीटीवी फुटेज देखे ताे उसमें राधेश्याम 24 फरवरी काे कंपेल से इंदाैर की अाेर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने राधेश्याम काे फुटेज दिखाई अाैर कड़ी पूछताछ की ताे उसने जुर्म स्वीकार लिया अाैर पूरी घटना बताई।

मुख्य अाराेपी राधेश्याम यादव उर्फ बाबा खुद काे तंत्र मंत्र का जानकार बताता है। उसने पूछताछ में पुलिस काे बताया उत्तम काे गड़े हुए धन का सपना अाता था। इसी गड़े हुए धन काे निकालने के लिए उत्तम, मैं अाैर माखन पंवार (72) निवासी नर्सरी धावली थाना लसूड़िया जिला इंदाैर तीनाें घटनास्थल पहुंचे। जहां तंत्र विद्या से गड़े हुए धन काे निकालने का प्रयास करने लगे। उत्तम काे तंत्र विद्या से इंजन (शरीर में हवा काे बुलाना) चढ़ाया गया। उत्तम के शरीर में अाई बाहरी हवा ने खून की मांग की। मैंने अाैर माखन ने साेचा यदि खून नहीं दिया ताे उत्तम नहीं बच पाएगा। हम दाेनाें अाराेपियाें ने पास पड़े पत्थर काे उठाकर उत्तम के सिर पर वार कर दिया। उसकी माैत हाे गई। वाे मर गया ताे हमने उत्तम की लाश काे ऊपर से धकेल दिया। लाश करीब 6 से 7 फीट नीचे एक बड़े पत्थर पर टिक गई। हम दाेनाें भाग गए। टीअाई द्विवेदी ने बताया मुख्य अाराेपी राधेश्याम 18 से 30 साल तक की उम्र में बंगाल में रहा है। वहां काला जादू एवं तंत्र विद्या करीब से देखी। इसके बाद वह काफी समय तक कंपेल में प्रतापगढ़ किले पर रहा। काले जादू में ज्यादा विश्वास रखता था। उत्तम अाैर राधेश्याम दाेनाें एक ही ठेकेदार के पास बेलदारी का काम करते थे। इससे दाेनाें में अच्छी पहचान हाे गई थी। एक बार राधेश्याम उत्तम के घर गया था, तभी उसकी पहचान माखन से हुई। इसके बाद गड़ा हुअा धन निकालने की याेजना बनाई अाैर इसी अंधविश्वास के चलते तीनाें घटना स्थल पहुंचे थे। इसी अंधविश्वास के चलते उत्तम की हत्या कर दी गई।
खबरें और भी हैं...