- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News 7 Applications Of Building Permits Were Stopped Unnecessarily Suspended Two Draftsmen
बिल्डिंग परमिशन के 7 आवेदनों को बेवजह रोककर रखा, दो ड्राफ्ट्समैन को किया सस्पेंड
नगर निगम प्रशासन ने बिल्डिंग परमिशन में लेटलतीफी बरतने पर दो ड्राफ्ट्समैन और वसूली में पिछड़ने वाले पांच वार्ड प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। सरिता कदम ने बिल्डिंग परमिशन के चार और साधु प्रसाद ने 3 आवेदनों को अपने कंसोल में रोक कर रखा था। कदम और साधु प्रसाद पिछले 17 साल से बिल्डिंग परमिशन में पदस्थ हैं।
नगरीय विकास विभाग के आयुक्त पी नरहरि ने 24 जनवरी को ऑटोमैटेड बिल्डिंग परमिशन साफ्टवेयर (एबीपीएस) की समीक्षा की थी। इसमें यह बात सामने आई थी कि बिल्डिंग परमिशन के आवेदनों को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। नरहरि ने इसको लेकर निगम प्रशासन को पत्र भी लिखा था। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सरिता कदम का मूल पद असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन है और साधौ प्रसाद का मूल पद ट्रेसर हैे। उधर, वसूली को लेकर सख्ती बरतते हुए वार्ड 6 के वार्ड प्रभारी गगन सोनी, वार्ड 13 के वार्ड प्रभारी रामजस पटेल, वार्ड 14 के मधुकर राव, वार्ड 23 के एहसान रजा जैदी और वार्ड 42 के सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। अपर आयुक्त कमल सोलंकी ने कहा कि अब वसूली नहीं करने वाले जोनल अधिकारियों और जलकार्य के सहायक यंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
ग्लू फैक्ट्री के गो डाउन सील: पुल बोगदा रायसेन रोड स्थित ग्लू फैक्ट्री की जमीन पर 4.30 करोड़ संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम के जोनल अधिकारी श्यामलाल शर्मा ने फैक्ट्री के गो डाउन सील कर दिए। कुर्की की इस कार्रवाई के बाद 1.90 करोड़ का टैक्स जमा हो गया। शर्मा ने कहा कि पूरा टैक्स जमा होने पर ही ताले खोले जाएंगे।
निगम की सख्ती... वसूली में पिछड़ने वाले 5 वार्ड प्रभारी निलंबित