पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News 80 Decline In Chicken Business Egg Consumption Also Halved

चिकन के कारोबार में 80% की गिरावट, अंडे की खपत भी अाधी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैली संक्रामक बीमारी कोविद-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस के खौफ से लोग चिकन और अंडा खाना छोड़ रहे हैं। बीते एक माह में राजधानी में चिकन के कारोबार में 80 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। अंडे की खपत में 50 फीसदी तक कमी आ चुकी है।

भोपाल में सामान्य दिनों में प्रतिदिन 100 टन तक (1 लाख किलोग्राम) चिकन की खपत होती थी, जो कोरोना के डर से 10 टन रोजाना पर आ गई है। 20 दिन पहले तक फॉर्म के जिंदा मुर्गे की औसत कीमत 120 रुपए प्रति किलो थी, जो गिरकर 30 रुपए पर आ गई है। वहीं कटे हुए मुर्गे की कीमत 180 से 200 रुपए किलोग्राम थी, जो 40 से 50 रुपए प्रति-किलोग्राम तक गिर गई है। बीते एक माह से खपत में गिरावट हुई है। जिस तेजी से खपत कम हुई है, उसी तेजी से कीमत भी कम हुई है, बावजूद इसके लोग चिकन खरीदने को तैयार नहीं हैं। आनंदनगर स्थित कोहिनूर मल्टी एग्रो-फॉर्म के संचालक वसीम कुरैशी के मुताबिक भोपाल में पोल्ट्री-फॉर्म की क्षमता 15 लाख बर्ड तक जा पहुंची है। भोपाल शहर और इसके आसपास का ग्रामीण इलाका मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा लाइवस्टॉक मार्केट है। पिछले 20 दिन से यह कारोबार अब तक की सबसे बड़ी मंदी झेल रहा है। कोहिनूर मल्टी एग्रो की रोजाना जिंदा चिकन सप्लाई 5 टन थी, जो 1 टन प्रतिदिन पर आ गई है। अन्ना नगर के चिकन-मटन के थोक सप्लायर असलम शेख अप्पाजी के मुताबिक रविवार को उन्होंने सिर्फ 20 जिंदा चिकन मंगवाए थे, शाम तक सिर्फ 5 ही बिक पाए हैं।

20 दिन से ऐसी ही हालत.....कम दाम में बेचना पड़ रहा, एक किलो पर 40 रुपए का घाटा


अब 10 टन ही रोज बिक पा रहा है चिकन

100 टन चिकन की खपत होती थी रोजाना**

...और इधर बढ़ गए दाम

जहां चिकन की कीमत लगातार गिर रही है, वहीं मटन की कीमत में 50 से 80 रुपए तक इजाफा हो गया है। अप्पाजी के संचालक असलम शेख के मुताबिक सामान्य दिनों में मटन की कीमत 480 से 500 रुपए किलोग्राम तक थी, जो अब बढ़कर 540 से 560 रुपए तक जा पहुंची है। चिकन की सप्लाई घटने का साथ ही मटन की डिमांड पहले से बढ़ गई है, इस कारण दाम भी बढ़े हैं।

ये है वजह -सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे तमाम वीडियो मैसेजेज में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कोरोना वायरस पशु-पक्षियों के मांस के जरिए ही इंसानों में फैला है। तमाम वीडियो मैसेज में चीन के लोगों को पक्षियों के अंडे और चूजों को बिना पकाए खाते हुए दिखाया जा रहा है। इन मैसेज में चीन के लोगों की फूड हैबिट को दुनिया की सेहत के लिए गंभीर खतरा बताया गया है।
खबरें और भी हैं...