- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News 9 Couples Married Made Society Aware About Education
9 जोड़ों का हुआ निकाह, समाजजनों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
मुस्लिम खत्री जमात ने शहर में गुरुवार को सामूहिक निकाह का आयोजन किया। इसमें 9 जोड़ों का निकाह हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों को बच्चों को शिक्षित करने के लिए जागरूक किया गया।
चारण मोहल्ला के पास आयोजित इज्तेमाई शादी में निकाह पढ़वाया गया। इसके बाद सामूहिक भोज हुआ। आयोजन में 5 हजार से अधिक समाजजन शामिल हुए। जयपुर से आए डॉ. रफीक ने कहा बेटी को घर से विदा करने में आदमी कर्ज के बोझ में दब जाता है। इसलिए इज्तेमाई शादी का आयोजन। उन्होंने कहा कार्यक्रम के दौरान समाजजनों को बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा समाजजन व्यापार से जुड़े हैं। इससे बच्चे का रूझान व्यापार में हो जाता है और पढ़ाई छूट जाती है। इसका असर व्यवसाय पर तो नहीं हो रहा लेकिन पढ़ाई छूटने से कहीं न कहीं व्यक्ति बैकफुट पर आ जाता है। इसके लिए समाजजन प्री प्रायमरी व प्रायमरी स्कूल शुरू करेंगे। इंदौर में हाईस्कूल खोलने की योजना है। आयोजन में मुस्लिम खत्री जमात के सदर मोहम्मद हारून शेरी, कादर खत्री, हाजी यासीन खत्री, सलीम भाई, असद भाई, इदरीश भाई, हाफिज उमर, हाफिज हारून, लियाकत भाई, साजिद राजधानी मौजूद रहे।
खत्री समाज के निकाह कार्यक्रम में शिक्षा को लेकर चर्चा करते समाजजन।