- Hindi News
- National
- Indore News Mp News 9 Fashion Students From The City Presented The Collection At New York Fashion Week
शहर के 9 फैशन स्टूडेंट्स ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में प्रेज़ेंट किया कलेक्शन
ACHIEVEMENT
शहर के नौ फैशन स्टूडेंट्स ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपना कलेक्शन प्रेज़ेंट किया। एक ऐसे शो में जिसमें दुनियाभर के नामी फैशन डिज़ाइनर्स हिस्सा लेते हैं। एनआईएफडी के सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स अवनि मित्तल, अक्षरा खरे, आर्यन अग्रवाल, पीनल जैन, महक पटेल, ज्योति रॉय, कृतिका सोनी, अश्विनी चौधरी, प्रियंका नागपाल ने अर्बन गार्ड थीम पर आउटफिट्स प्रेज़ेंट किए। स्टूडेंट्स ने बताया - गारमेंट बनाने के लिए हमने डीप स्काय ब्लू और क्रोम यलो कलर चुना। ये 2020 के ट्रेंडिंग कलर्स हैं।
इस आउटफिट की खासियत है कि हमने नए फैब्रिक से नहीं बल्कि वेस्ट को अपसायकल कर इस गारमेंट के लिए फैब्रिक तैयार किया। यह पैराशूट फैब्रिक है जिसमें फ्रंट स्लिट और एसिमेट्रिकल कट्स देकर ड्रेस बनाई। शहर के इन 9 यंग डिज़ाइनर्स के इस अचीवमेंट को वोग, हार्पर बाजार, कॉस्मोपॉलिटन और एले जैसी इंटरनेशनल मैगज़ींस ने भी
कवर किया।